रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल में 55 जोड़ी ट्रेनों के कोच को पारंपरिक रैक से एलएचबी कोच में तब्दील कर दिया गया है। जबकि, रांची रेलमंडल में 81 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। 55 जोड़ी एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में एक फेरा अमृत भारत ट्रेन और छह फेरा वंदेभारत एक्सप्रेस के रूप में परिचालित हो रही है। 26 जोड़ी ट्रेनें वर्तमान में आईसीएफ-मेमू पारंपरिक कोच के रूप में चलाई जा रही है। पिछले दिनों धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव करते हुए पुराने पारंपरिक रैक को हटाते हुए एलएचबी कोच में तब्दील कर परिचालन शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन वाया रांची होकर परिचालित है। यह भी पढ़ें- बिहार के रेल यात्रियों की मौज, स्पेशल ट्रेनें अब होंगी रेगुलर; खत्म होगा एक्स्ट्रा किराया एलएचबी कोच लगने से 118 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। इस...