रांची, जून 22 -- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। सभी लाभुकों के बीच आधार लिंक बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है। इस दौरान उन महिलाओं के लिए भी खुशखबरी सामने आई है, जिनके आधार कार्ड खातों से लिंक नहीं हुए थे। आधार कार्ड सीडिंग ना होने की वजह से इन महिलाओं के खातों में पैसा नहीं जा पा रहा था, अब इन खातों में भी पैसे आने लगे हैं। बीते दिनों लगभग 7.65 लाख महिलाओं के खातों में भी मंईयां सम्मान योजना का पैसा पहुंचा था। इससे पहले चार जून को जिले में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.