रांची, जून 18 -- झारखंड की राजधानी रांची में सुगम यातायात को लेकर मंगलवार को डोरंडा, कांटाटोली और बरियातू रोड में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। डोरंडा में चार घंटे, कांटाटोली चौक और बरियातू रोड में डेढ़-डेढ़ घंटे तक अभियान चला। रांची नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान में फुटपाथ से दर्जनों ठेला-गुमटी और अस्थायी दुकानें हटाई गईं। दर्जन भर से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त किया गया। रांची में लगातार चल रही बुलडोजर कार्रवाई में बांस-बल्ली के ऊपर छप्पर तानकर बनीं दुकानें भी हटाई गईं। दुकान की छत से सड़क की ओर लगाए गए दर्जनों शेड हटाए गए। इधर, रात में ट्रैफिक पुलिस की ओर से नशापान कर दो और चार पहिया वाहन चलाने पर अंकुश लगाने को लेकर एंटी ड्रंक एंड ड्राइव चला। इस क्रम में दर्जनों वाहन चालक की ब्रेथ इनहेलाइजर मशीन से जांच की गई। डोरंडा...