रांची, जून 27 -- रांची, संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक चलाया जाएगा। 5 लाख 5 हजार 524 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए रांची जिले में 3,893 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 7,786 स्वास्थ्यकर्मियों और बूथ टीम सदस्यों की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए 571 सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- तीन हजार बूथ पर खिलाई जाएगी पोलियो की दवा सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा जरूर पिलाएं। उन्होंने कहा कि अभ...