रांची में 26 दिनों के बाद छात्र आंदोलन स्थगित, रद्द परीक्षाओं के खिलाफ आज HC में सुनवाई
रांची, अगस्त 20 -- झारखंड की राजधानी रांची में 26 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन स्थगित हो गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दोनों गुटों ने बुधवार को अपने-अपने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके बाद जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने शाम में आभार यात्रा निकाली। इससे पूर्व न्याय मंच ने सुबह ही अपने आंदोलन की समाप्ति की घोषणा कर दी थी। रिफार्म मंच में अनशन पर बैठे तीन छात्रों को पद्मश्री मधु मंसूरी और कोतवाली इंस्पेक्टर सनोज कुमार ने जूस पिलाकर और माला पहनाकर अनशन तुड़वाया। रिफॉर्म मंच के रविंद्र पासवान ने कहा कि हम छात्र अपनी मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से संघर्ष कर रहे थे। हमारे इस संघर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कुल 22 परीक्षाओं को रद्द किया। यह छात्रों की बहुत बड़ी जीत है, इसके लिए उन्होंने आंदोलन में सहभागी सभी छात्रों को बधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.