रांची, अप्रैल 9 -- रांची। झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय स्टेट मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 अप्रैल को बॉक्सिंग हॉल, खेलगांव में किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के संचालन के लिए 20 अधिकारी, जज एवं रेफरी तैनात किए जाएंगे। सभी जिलों से दो-दो रेफरी को आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ी सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.