रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिख समाज के नौवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव महाराज का पावन शहादत पर्व रांची समेत पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। राजधानी रांची में मुख्य आयोजन 17 और 18 जून को होगा। इसको लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (मेन रोड) में स्त्री सत्संग सभा द्वारा एक मई से प्रतिदिन शाम 4 से 5:30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जा रहा है। इसका समापन 10 जून की सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विशेष दीवान सजाकर किया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि दीवान की समाप्ति पर अटूट लंगर बंटेगा।धार्मिक कार्य में बीबी खेम कौर, सुरिंदर कौर, परमजीत कौर, लखविंदर कौर, गुरमीत कौर, गुरदीप कौर, अमरजीत कौर, परविंदर कौर, माही, एकमजीत, बबली, सोनम व अन्य योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...