रांची, फरवरी 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में 15 मार्च को एचईसी स्थित पुराने विधानसभा मैदान में क्षत्रिय समागम का आयोजन होगा। मंच के प्रदेश संयोजक व पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने बुधवार को हरमू में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि इस समागम में राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि झारखंड के कई पूर्व व वर्तमान सांसद-विधायक भी शिरकत करेंगे। समागम का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज की एकजुटता, आर्थिक-शैक्षणिक उत्थान और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण है। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने, समाज के बिखराव को रोकने और गरीब बेटियों के विवाह में मदद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। राज्यभर से 35 से 40 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...