बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो क्षत्रिय गौरव एकता मंच द्वारा 15 मार्च को पुराना विधानसभा मैदान रांची में आयोजित क्षत्रिय समागम को ऐतिहासिक व यादगार बनाने की जोरदार तैयारी चल रही है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजक बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य व झारखंड निगरानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कार्यक्रम में झारखंड से सभी जिलों से काफी संख्श में समाज के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने कहा कार्यक्रम की तैयारी सभी जिले में जोर-जोर से चल रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह, सांसद लवली आनंद व विशिष्ट अतिथि में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, सुनील सिंह, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह व विधायक सरयू राय भाग लेंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता व विकास से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। आगामी योजना व कार्यक्...