रांची, मई 22 -- रांची। नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से शुक्रवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय (सेक्टर-2) में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उद्घाटन झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक डॉ. अजय झा ने किया। शिविर में प्रशिक्षक मलखंब, योग, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन जैसे खेलों के बेसिक कौशल सिखाएंगे। इसमें रांची के किसी भी स्कूल, कॉलेज या क्लब के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक चलेगा। समापन पर सभी को प्रमाणपत्र मिलेंगे। यह भी पढ़ें- खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की यह भी पढ़ें- खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...