रांची, फरवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य में अगले दो दिन तक रात-सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी। हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ इसमें गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दस से 12 फरवरी तक हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्का कुहासा भी रह सकता है। 12 के बाद आसमान साफ होगा और तीखी धूप के चलते दिन के तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में रविवार की रात और सुबह में भी कनकनी महसूस की गई। सर्द हवा के चलते तापमान भी नीचे गया है। रांची का न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। वहीं, अधिकतम पारा मामूली वृद्धि के साथ 24.6 डिग्री रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम पारा गुमला का 6.2 डिग्री रहा। राज्य में पांच जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.