रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा रविवार को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) का आयोजन किया गया। राजधानी रांची के 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में दो खंडों (सेट्स) में प्रश्न पूछे गए थे। पहले खंड में जनरल एप्टीट्यूड के 50 प्रश्न (100 अंक) थे, जबकि दूसरे खंड में विषयवार 100 प्रश्न (200 अंक) पूछे गए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मॉडरेट से कठिन के बीच था।संत यह भी पढ़ें- डीडीसी व एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण कुलदीप स्कूल (हरमू) केंद्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी अभिराज सिंह ने बताया कि जनरल एप्टीट्यूड का पेपर ...