रांची में 11 हजार से ज्यादा राशन कार्ड रद्द, जुर्माना भी लगाया गया; 43,941 मामलों में जांच जारी
रांची, जून 29 -- रांची जिले में गरीबों का अनाज लेने वाले 11,873 लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए। इसमें शहरी क्षेत्र के 3,372 कार्ड शामिल हैं। जांच अभियान में जिले में अभी तक 1,88,778 राशन कार्डधारकों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें 1,32,964 लाभार्थी योग्य मिले, जबकि 11,873 कार्ड रद्द कर दिए गए। वहीं, 43,941 मामलों में जांच और सत्यापन का कार्य जारी है। रांची शहरी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत अपात्र लाभुकों की पहचान के लिए जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में ऐसे कार्डधारक सामने आए हैं, जो सरकारी मानकों के अनुसार मुफ्त या सब्सिडी वाले राशन के पात्र नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार अपात्र या अयोग्य लाभार्थियों की पहचान के लिए भूमि स्वामित्व, आयकर, जीएसटी, चारपहिया वाहन स्वामित्व और कंपनी पंजीकरण (एमसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.