रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की सात राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं रांची में आयोजित होंगी। एसजीएफआई ने रांची को इन खेलों की मेजबानी दी है। झारखंड को जिन खेलों की मेजबानी प्राप्त हुई है, उनमें फुटबॉल (अंडर-14 एवं अंडर-17 बालिका), साइक्लिंग (ट्रैक) (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका), वुशु (अंडर-19 बालक एवं बालिका), बास्केटबॉल (अंडर-19 बालिका), योगासन (अंडर-19 बालक एवं बालिका), ताइक्वांडो (अंडर-19 बालक एवं बालिका) और हॉकी (अंडर-17 बालक) शामिल हैं। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में देशभर के विभिन्न राज्यों एवं संबद्ध इकाइयों सहित लगभग 42 इकाइयों के हजारों खिलाड़ी, प्रशिक्षक, तकनीकी पदाधिकारी एवं टीम प्रबंधक भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- ...