रांची, मार्च 8 -- रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा रोड कुतियातु चौक के पास होटल टीटॉस नामक एक रेस्तरां में शनिवार देर रात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से होटल के कर्मचारी मनीष गोप की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात नौ बजे कुछ लोग रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। तभी चार अपराधी दो बाइक से पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान खाना परोस रहे मनीष गोप को तीन गोलियां लगीं। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस को मिले आधा दर्जन खोखे जानकारी मिलने पर सिटी एसपी...