रांची, अप्रैल 22 -- रांची के पंडरा इलाके में जमीन कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपी सत्यम पांडेय की बुधवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सत्यम पांडेय को दो गोली लगी है। दोनों पैर में गोली लगने के बाद सत्यम पांडेय को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बता दें कि पंडरा ओटीसी मैदान के समीप मनोकामना मंदिर के पास मंगलवार सुबह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को तब अंजाम दिया गया जब भार्गव सिंह मंदिर से पूजा कर निकल रहे थे। इधर, गोली मार कर भाग रहे अपराधी विजय टेटे को पुलिस ने ओरमांझी इलाके से दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। विजय के पास से एक पिस्टल मिली है। फिलहाल पूछताछ हो रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 2 दिन चलेगी हीटवेव, कब होगी बारिश; मौसम विभाग ने बतायानकाबपोश अपराधियों ने मारी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.