रांची, फरवरी 1 -- राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटाटोली खादगढ़ा स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में रविवार को दिनदहाड़े भीषण आग लगने से छह बसें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है, जिससे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग से बस संचालकों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आई सभी बसें 40 सीट क्षमता वाली थीं। ये रांची से सिमडेगा, जमशेदपुर, धनबाद और आसपास के जिलों के लिए संचालित होती थीं। इनमें से एक बस लंबे समय से ब्रेकडाउन हालत में खड़ी थी, जबकि शेष पांच बसें चालू अवस्था में थीं। आगजनी में एलडी मोटर्स, किरण ट्रेवल्स, झारखंड पर्यटन की दो बसें, शिवचरण ट्रेवल्स और चंचल बस सर्विस की बसें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- MP के विश्विद्यालयों में पढ़ाया जाएगा गर्भ सं...