जमशेदपुर, जनवरी 20 -- रांची स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में 31 जनवरी और 1 फरवरी को शुक्राना समागम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंथ-प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा सबद-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली वाले तथा भाई सुखप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह लखनऊ वाले संगत को कीर्तन से निहाल करेंगे। आयोजन को लेकर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू के नेतृत्व में रांची से आए आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह से मुलाकात की और समागम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल में रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, जयदीप सिंह चड्ढा, रणबीर सिंह, राजदीप सिंह छाबड़ा, सुरेंदर सिंह, सरनजीत सिंह बल, तविंदर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.