रांची, अगस्त 16 -- झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्रों का विरोध प्रदर्शन तीखा होता जा रहा है। JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के विरोध प्रदर्शन के 23वें दिन छात्रों ने रांची में विरोध मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। इस बीच हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों को एक बार फिर बातचीत का न्यौता दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने छात्रों को 17 अगस्त को बातचीत के नए दौर के लिए आमंत्रित किया है।मांगों से नहीं हटेंगे पीछे सोरेन सरकार ने छात्रों को उनके कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता के लिए सोमवार को बुलाया है। दोपहर में दो बजे सरकार और छात्रों के बीच बातचीत होगी। JPSC-JSSC सुधार मंच के नेता रवींद्र पासवान ने बताया कि हम लोग छात्र हैं। हम छात्रों के म...