नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- झारखंड की राजधानी रांची में खौपनाक घटना सामने आई है। यहां के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह रांची के अरगोड़ा अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नारायण मुंडा नामकुम के तेतरी बाधवा स्कूल के पीछे रहते थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच में जुट गई।नहीं पता चली हत्या की वजह राजस्व कर्मचारी की हत्या किस वजह से की गई, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स...