रांची, जून 4 -- झारखंड के रांची में बुधवार को खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के रातू थाना क्षेत्र के लहना गांव में बुधवार को ग्रामीणों की भीड़ ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक 25 साल का रोहित मिर्धा लहना गांव के रहने वाले उदित मिर्धा का पुत्र था। मामले में रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को ही दोपहर करीब तीन बजे एक महिला ने रोहित मिर्धा पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए रातू थाने में लिखित आवेदन दिया था। महिला ने रोहित पर दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। इसी को लेकर महिला के परिजन...