रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में अब इलाज के दौरान निधन होने पर मृतक के परिजनों को पांच हजार रुपए देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत यह प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इस मानवीय पहल का उद्देश्य शोक की घड़ी में परिवारों को त्वरित आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। करीब पांच महीने पहले लिए गए निर्णय को अमल में लाने में देरी का कारण यूपीआई के भुगतान की बाधाओं के कारण हुआ है। अब यूपीआई के बजाय लाभुक के बैंक खाते में एनईएफटी के जरिए भुगतान किया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राशि समय पर सीधे संबंधित परिजनों तक पहुंचे और किसी प्रकार की देरी या असुविधा न हो। बता दें कि इस योजना में सालाना सात करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस सुविधा का लाभ रिम्...