रांची, सितम्बर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची-टाटा मार्ग पर मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुए समारोह के साथ ही परियोजना के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और विधायक राजेश कच्छप के साथ गणमान्य लोग मौजूद थे। मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति की एक प्रमुख इकाई के रूप में की जा रही है। समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में परियोजना को अत्याधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।यह यह भी पढ़ें- Ranchi News: रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन समूह पहले से ही झारखंड-बिहार में शिक्षा, व्याव...