रांची, अप्रैल 22 -- झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के पंडरा ओटीसी मैदान के समीप मनोकामना मंदिर के पास मंगलवार सुबह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को तब अंजाम दिया गया जब भार्गव सिंह मंदिर से पूजा कर निकल रहे थे। इधर, गोली मार कर भाग रहे अपराधी विजय टेटे को पुलिस ने ओरमांझी इलाके से दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। विजय के पास से एक पिस्टल मिली है। फिलहाल पूछताछ हो रही है। मूलरूप से पटना अथमलगोला के रहने वाले भार्गव वर्तमान में पिस्का मोड़ ओझा मार्केट के एक अपार्टमेंट में रहते थे। वह रांची में एक रियल एस्टेट कंपनी के सीईओ थे। बताया जा रहा है भार्गव ने सुबह आठ बजे मनोकामना मंदिर पूजा की। इसके बाद प्रसाद लेकर जैसे ही मुड़े एक नकाबपोश अपराधी ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.