रांची, अप्रैल 6 -- रांची। विशेष संवाददाता रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च माह की राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये भेजे गए हैं।उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में कोई समस्या होती है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.