रांची, जून 10 -- Jharkhand Mausam Update: झारखंड की राजधानी रांची को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारी उमस के बाद आज 10 जून को जोरदार बारिश हुई। इसके बाद लोगों ने राहत भरी सांस ली। मौसम विभाग ने झारखंड के 14 जिलों में दो दिन के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही साथ मॉनसून प्रवेश के लिए अनुकूल स्थितियों के होने की भी बात कही गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के शेष भाग और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल...