रांची, सितम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व बुद्धा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को बरियातू रोड स्थित मिशन कैंपस में प्रस्तावित बौद्ध महिला यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने इसे दुनिया की अनूठी पहल बताते हुए कहा कि यहां 3 से 8 वर्ष की बच्चियों को शुरुआती दाखिला दिया जाएगा, जिन्हें प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक का अवसर मिलेगा। यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे व्यापार, उद्यम और सेवा क्षेत्र में सफल हो सकें। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हरिश सांकृत्यायन ने कहा कि यह पहल बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और बेहतर समाज के निर्माण में मील क...