रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में लगातार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी पूरे दिनभर रांची में झमाझम बारिश के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिनभर बारिश के बाद 1.8 मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। रांची के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। जमशेदपुर में अधिकतम 36.2 व न्यूनतम 26 और डालटनगंज में अधिकतम 40 व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम 37.1 व न्यूनतम 25.1, चाईबासा में अधिकतम 36.8 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड के मौसम में दिखने वाला है बड़ा उलटफेर, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तेज आंधी के लिए भी रहे तैयार...