रांची, अगस्त 1 -- झारखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हेमंत सरकार ने हाल के दिनों में करीब 9 प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर अगले छह माह के भीतर काम शुरू होने की तैयारी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राजधानी रांची समेत बोकारो, गिरिडीह और पाकुड़ जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। सफर का समय घटेगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इन सड़क परियोजनाओं का काम जल्द शुरू करने और तय समय में पूरा करने लक्ष्य तय किया है।कहां क्या बनेगा पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत स्वीकृत की गई सबसे बड़ी परियोजना रांची के अरगोड़ा चौक से हरमू होते हुए डिबडीह पुल तक एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर का निर्माण है। इस परियोजना की ...