रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। रांची में आधार सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ी पहल हुई है। जनसंख्या स्तर की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के निर्माण में अग्रणी कंपनी प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा रांची में आधार सेवा केंद्र (एएसके) संचालित करने का काम सौंपा गया है। कांटाटोली में बने नए आधार सेवा केंद्र में आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट, आधार प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी सेवाएं मिलेंगी। शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्र का दौरा किया। मौके पर सांसद महुआ माजी भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में सेठ ने कहा कि आधार सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। इससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और सेवा वितरण प्रणाली अधिक पार...