रांची, मई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में कई पेट्रोल पंपों के ड्राई होने और पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों में लग रही भीड़ का मामला शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में उठाया गया। इस संबंध में हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष अधिवक्ता शैलेश सिंह और वरीय अधिवक्ता एमएस मित्तल ने स्थिति की गंभीरता की जानकारी दी। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ को अधिवक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है, जिसके कारण वे बंद पड़े हैं। खुले पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की कतार लगी है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय लोक उपक्रमों में पूल सिस्टम लागू, एक गाड़ी से चार अधिकारी चल रहे प्रधानमंत्री की अपील अधिवक्ताओं ने बताया- पीएम ने वर्क फ्रॉम होम की अपील की यह भी पढ़ें- उत्त...