रांची, मार्च 29 -- रांची। रांची में रामनवमी, चैती छठ, ईद, सरहुल और रमजान जैसे प्रमुख पर्व-त्योहार अभूतपूर्व शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुए। सफल आयोजन पर रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी रांचीवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह केवल पर्वों का आयोजन नहीं, बल्कि साझा संस्कृति, परस्पर विश्वास और सामाजिक एकजुटता का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने केंद्रीय शांति समिति, महावीर मंडल, विभिन्न पूजा समितियों, सरना समिति, अंजुमन इस्लामिया और अन्य संगठनों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके अनुशासन और समन्वय को सफलता का आधार बताया। प्रशासन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी रांची इसी तरह शांति और भाईचारे की मिसाल कायम रखेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...