हिन्दुस्तान, मार्च 2 -- झारखंड की राजधानी रांची में देह व्यापार का गंदा व्यापार चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सरगना, लड़कियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। लालपुर, चुटिया समेत कई और स्थानों पर की गई छापेमारी में ये सभी दबोचे गए हैं। बताया जा रहा है कि चुटिया के सीनेट होटल समेत अन्य जगहों पर देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सिटी डीएसपी केवी रमण, दो थानेदार और एसएसपी की क्यूआरटी ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को पकड़ा। स्टेशन रोड के सीनेट होटल से तीन लड़कियों व ग्राहक एवं बरियातू से दो लड़कियों को पकड़ा है।पश्चिम बंगाल से बुलवाई गई थीं लड़कियां पुलिस जांच में पता चला है कि ये सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल से आयी हैं। उन्हें मंदीप और पीयूष नामक एजेंट रांची लेकर आए हैं और देह व्यपार करा रहे है...