रांची में तेज रफ्तार ट्रक का कहर! 2 युवकों की कुचलकर मौत
रांची, नवम्बर 12 -- झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चौकी टांड़ के पास झीलया नदी के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की।मौके पर ही हो गई मौत मृतकों की पहचान टंडवा प्रखंड के दूंडुवा पांडे मोड़ निवासी कुलदीप महतो और प्रकाश महतो के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से पतरातू के खरकु टोला जा रहे थे। इसी दौरान झीलया नदी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मां भगवती ट्रांसपोर्ट, कुमडांग का बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.