रांची में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने बदमाश को घेर किया एनकाउंटर; 5 गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 31 -- झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां कांके के प्रेमनगर में शुक्रवार तड़के कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के महज 13 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान गैंग का एक अपराधी सौरभ कुमार उर्फ विलन घायल हो गया। पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गैंग के बताए गए हैं।भारी संख्या में गोलियां बरामद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, बड़ी संख्या में गोलियां, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सौरभ कुमार उर्फ विलन, कुंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.