जमशेदपुर, मार्च 20 -- झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती शुक्रवार को रांची में शुरू हो गई लेकिन 23 पद के सभी विजयी उम्मीदवारों का नाम स्पष्ट होने में पांच-छह दिन लग सकते हैं। वोट की गिनती में 12 अधिवक्ता उम्मीदवार समेत सौ से ज्यादा रांची में कैंप किए हैं। बताया जाता है कि, झारखंड स्टेशन बार काउंसिल के 23 पदों (18 पुरुष व 5 महिला) के चुनाव के लिए 12 मार्च को राज्यभर में मतदान हुआ था। चुनाव मैदान में पूरे राज्य के सौ अधिवक्ता उम्मीदवार हैं। मनपसंद सदस्य चुनने के लिए जमशेदपुर बार भवन में 1525 अधिवक्ताओं ने वोट दिया था। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दो महिला सदस्य अधिवक्ता का को-ऑप्शन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.