रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। जनगणना को लेकर रांची जिले में तैयारी शुरू हो गयी है। इस बार जनगणना कार्य पूरी तरह डिजिटल तरीके से होगा। इसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रत्येक घर, परिवार और गणना ब्लॉक का डाटा ऑनलाइन जुटाया जाएगा। इससे डाटा संग्रहण की प्रक्रिया न केवल तेज होगी, बल्कि उसकी सटीकता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। रांची जिले में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। प्रशिक्षण मिलने के बाद जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का काम शुरू होगा। सभी चार्ज अधिकारी (प्रखंड विकास पदाधिकारी) अपने-अपने चार्ज क्षेत्र में इसे संपन्न करेंगे। पहले चरण में मकानों की स्थिति, निर्माण प्रकार, परिवारों की संख्या, पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए प्...