गढ़वा, नवम्बर 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चल रहे जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षक, प्रखंड, मंडल अध्यक्ष और बीएलए मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण सत्र लालगुटुवा बैंक्वेट हॉल रांची में संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकताओं वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करना और जनता से जुड़ाव को और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी के राजू, सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कृषि...