रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड के महामुकाबले से पहले रांची के युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की और शुभकामनाएं दीं। गुड लक इंडिया कार्यक्रम का आयोजनशनिवार को मोरहाबादी स्थित साईं क्रिकेट कोचिंग सेंटर में रिलेशंस संस्था की ओर से गुड लक इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर भारतीय टीम के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया। हाथों में तिरंगा थामे खिलाड़ियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया जीतेगा जैसे नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया।शानदार प्रदर्शन की उम्मीदर...