रांची, अक्टूबर 9 -- झारखंड में बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम लगातार विशेष सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। निगम की टीम ने बुधवार को वार्ड संख्या 29 की पहाड़ी टोली से गाड़ीखाना चौक तक विशेष अभियान चलाया। इस अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान प्रशासन ने रांची में कई दुकानों को भी जमींदोज कर दिया है। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, दुकानों के सामान और अन्य अस्थायी संरचनाओं को पूरी तरह हटाया गया। सरकारी हिंदी मिडिल स्कूल, पहाड़ी टोली की चहारदीवारी से सटे करीब छह अवैध दुकानों को भी तोड़कर हटा दिया गया। इस दौरान प्रशासन ने दोबारा कब्जा ना करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा कब्जा हुआ तो कब्जाधारियों पर केस किया जाएगा। प्रति ट्रक 10 हजार जुर...