रांची, जून 17 -- झारखंड में प्रशासन का लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने सड़क किनारे अस्थायी निर्माण को हटाया। बिल्डिंग मैटेरियल रखकर अतिक्रमण करने वाले और अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया है। निगम ने बताया कि अभियान के तहत अरगोड़ा चौक से डीपीएस स्कूल तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी निर्माण, नालियों के ऊपर बनाई गई संरचनाओं और 5 दुकानों को हटाया गया। बिल्डिंग मैटेरियल रखकर अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों पर कुल Rs.6 हजार का जुर्माना लगाया गया। बरियातू रोड स्थित रिम्स के निकट चलाए गए अभियान में सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों व काउंटर ठेलों को जब्त किया। अतिक्रमण करने पर कुल 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। अपील की ग...