रांची, जून 19 -- झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल इलाके के सिंदुवार टोली में पवन मुंडा नाम के व्यक्ति ने बुधवार की देर रात पत्नी बेला मुंडा (35 साल) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वह अपने घर से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।पत्नी से पैसे लेकर करता था नशा पुलिस ने मृतका के बच्चों और आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी पति की आसपास के इलाके में खोजबीन की। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को दिन में उसे एक स्थान से नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। बरियातू थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति नशापान करता है। वह परिवार की जीविका चलाने को लेकर कोई काम-धंधा भी...