रांची, जून 27 -- रांची। बरियातू रोड स्थित वर्ल्ड बुद्धा फाउंडेशन के कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का अभिनंदन किया गया। चेयरमैन डॉ. हरीश सांस्कृत्यायन व ट्रस्टी सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री को संस्था के शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि फाउंडेशन जल्द ही महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और नेतृत्व विकास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन का गठन करेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री संगठन के कामकाज को जानने के लिए पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...