रांची, मार्च 17 -- एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साव के गिरोह के सक्रिय सदस्यों द्वारा झारखंड के बोकारो के स्क्रैप और शराब व्यवसायी रितेश सिंह से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी, उनके परिवार और सहयोगियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की खास बात यह है कि पहले व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई और उसके बाद चैटिंग में व्यवसायी और अपराधियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी बातचीत के दौरान जब व्यवसायी ने रंगदारी देने से साफ इनकार कर दिया तो अपराधियों ने कहा कि अब उन्हें रंगदारी नहीं, बल्कि उसकी जान चाहिए। चैट के मुताबिक गिरोह को बोकारो में किसी एक व्यवसायी की हत्या करनी थी और वह टारगेट रितेश सिंह की हत्या कर पूरा किया जाएगा। इस धमकी के बाद मां मैहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.