रांची, अक्टूबर 20 -- रांची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की शनिवार की रात हत्या करने के आरोपी अपराधी अभिषेक सिंह की रविवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अभिषेक पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है। बता दें कि बीते 10 दिनों में अपराधियों के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़ में करीब आधा दर्जन अपराधी दबोचे जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार रात पुलिस को अभिषेक के आईटीबीपी कैंप के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम में उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभिषेक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। गोली अभिषेक के दोनों पैरों में लगी और वह वहीं पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ...