रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। बकरी बाजार में इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर भारतीय युवक संघ द्वारा दुर्गोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बार पूजा पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को तमिलनाडु के तंजावुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर के दर्शन होंगे। बुधवार को भारतीय युवक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से इस मंदिर के प्रारूप पर मुहर लगाई गई। 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होने वाले इस उत्सव की तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं। प्राकृतिक सामग्रियों का होगा प्रयोगसंस्था के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि पंडाल का निर्माण पूरी तरह से प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से किया जाएगा। इसकी सूक्ष्म नक्काशी और कारीगरी आकर्षण का केंद्र होगी। पंडाल के बाहर भगवान नंदी की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो भक्तों का ध्यान आकर्षित करे...