पीटीआई, मार्च 9 -- झारखंड की राजधानी रांची में एक आर्मी जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उनका शव सोमवार को धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साइकिल शेड में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक अमन कुमार का शव एचएमटीपी गोलचक्कर के पास बने साइकिल शेड में लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सामान भी बरामद किया है, जिनमें एक लाइटर, रस्सी, मोबाइल फोन और सिगरेट शामिल हैं। यह भी पढ़ें- लौंडियाबाजी के लिए बनते हैं चेले; बाबा बागेश्वर ने सेवादारों की ही खोल दी पर्ची यह भी पढ़ें- दक्ष चौधरी ने लगाए पुलिस...