रांची, फरवरी 16 -- रांची, संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रांची जिले के निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं में नामांकन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ हो गया है। सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस प्रक्रिया की शुरुआत की। जिले के सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-1 की कुल 1176 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अभिवंचित समूह और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे ऑनलाइन रखा गया है। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट www.rteranchi.in पर 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जा...