गोड्डा, अक्टूबर 8 -- मेहरमा, एक संवाददाता। आगामी 2 दिसंबर को रांची में होने वाले स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के 21 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जो स्वतंत्रता सेनानी परिवार की उपेक्षा कर रहे सरकार के विभिन्न मुद्दों को लेकर ध्यान आकृष्ट कराएंगे। उक्त आशय की जानकारी समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवा कांत झा ने हिंदुस्तान से विशेष भेंट में कही। इस दौरान संगठन के आईटी सेल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश ठाकुर भी उपस्थित थे। बताया कि देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं है। न तो उन्हें उचित सम्मान मिल पा रहा है और न हीं किसी प्रकार की आर्थिक सहायता ही। उनके समक्ष आज भूखों मरने की नौबत है। बावजूद इसके सरकार इस दिशा में कोई सार्थक पहल...