रामगढ़, मई 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची रोड, मरार रामगढ़ स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय के विद्यार्थियों ने रांची जाकर आयोजित कार्यक्रम एनएस एवं ईओएसएमईआर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन 10-12 मई 2026 को आयोजित हुआ। जिसमें देशभर से विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति रही। संगोष्ठी का उद्देश्य खनन गतिविधियों को पर्यावरण-अनुकूल बनाने, पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन तथा सतत विकास के व्यवहारिक उपायों पर संवाद स्थापित करना था। स्कॉलर्स हाई विद्यालय के कक्षा षष्ठ से नवम तक के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी, मॉडल, पोस्टरप्रेज़ेंटेशन और विशेषज्ञ व्याख्यानों के माध्यम से खनन के आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-संवेदी तरीकों के बारे में जानकारी प्...